राष्ट्रीय स्वयं सेवक के कार्यकर्ताओं का हुआ संघ परिचय वर्ग

राष्ट्रीय स्वयं सेवक के कार्यकर्ताओं का हुआ संघ परिचय वर्ग

राष्ट्रीय स्वयं सेवक के कार्यकर्ताओं का हुआ संघ परिचय वर्ग

थानाभवन में अल्पाइन विद्यापीठ में संघ परिचय वर्ग की बैठक का आयोजन किया गया।दरअसल राष्ट्रीय स्वयं सेवक प्रति वर्ष परिचय वर्ग कराता है जिसमे आमजनमानस को संघ के बारे में सही सही जानकारी हो सके क्योंकि संघ के बारे कुछ तथाकथित लोगों द्वारा दुष्प्रचार भी करते रहते हैं।

विभाग संपर्क प्रमुख उदय दुधली ने बताया कि संघ को समझना है तो उसके लिए सबसे जरूरी है शाखा में नियमित रूप से जाना।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ सदा राष्ट्र हित के कार्य ही करता है और राष्ट्रीय कार्य कठिन होता है जिसे संघ का कार्यकर्ता बखूबी निभाता आया है।भारत वर्ष को सोने की चिड़िया कहा जाता था जिसे अक्रांताओं ने हमारी आपसी फूट के कारण लुटा।हमारे देश के किसी भी नागरिक ने कभी किसी देश में जाकर अनावश्यक आक्रमण कर लूट खसोट नही की क्योंकि हमारा देश संपन्न देश था जीवन यापन के लिए बहुत अधिक संसाधन थे और हम सबको अपने राष्ट्र को फिर से सोने की चिड़िया बनाना है।भारत को परम वैभव पर पहुंचाने के लिए दिन रात काम करना चाहिए।

भारत माता की जय के उदघोष के साथ और प्रार्थना के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर अश्वनी कुमार सह जिला कार्यवाह शामली, खंड संचालक संजीव कुमार,प्रदीप कुमार जिला कार्य अध्यक्ष विहिप,परीक्षित सिंह खंड कार्यवाह,शशांक खंड प्रचारक समेत सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।