मुख्यमंत्री विवाह योजना के अन्तर्गत 77 जोड़ो का सामूहिक विवाह हुआ संपन्न 

मुख्यमंत्री विवाह योजना के अन्तर्गत 77 जोड़ो का सामूहिक विवाह हुआ संपन्न 

74 जोड़े हिंदू रीति रिवाज से तो 3 जोड़ों का मुस्लिम रीति रिवाज से हुआ निकाह।

बछरावां रायबरेली। प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जन कल्याणकारी योजनाओं में एक मुख्यमंत्री विवाह योजना का सफल आयोजन कस्बे में स्थित रफी अहमद क़िदवई पार्क में किया गया | जिसमे नवयुवक एवं नवयुवतियों ने विवाह बंधन में बंधकर अपने दाम्पत्य जीवन में प्रवेश किया। वैवाहिक स्थल की तैयारियों में प्रशासन कल से ही मुस्तैद दिखा।आज के कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी महराजगंज एवं खण्ड विकास अधिकारी बछरांवा हो रहे समारोहों का सूक्ष्मता से आंकलन करते दिखे |

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना मे 77 नव जोड़ो का वैवाहिक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जिसमे 74 जोड़ो का हिन्दू रीति रिवाजों से एवं 3 जोड़ो की शादी मुस्लिम रीति रिवाजों से निकाह कराकर संपन्न कराई गई। सभी नव दम्पतियों को सरकार की तरफ से मुहैया सुविधाओं में उनकी घर गृहस्ती में उपयोग होने वाली वस्तुएं जैसे , गिलास , प्लेट ,लोटा , पानी की टंकी , कूकर , वा कपड़े आदि दिये गये इसके अलावा वैवाहिक जोड़ो के सम्मिलित बैंक खाते में सरकार द्वारा 35000 रुपये भी दिये जायेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी कर्मचारी एवं लोगों ने विवाहित नव जोड़ों को उनके सुखी जीवन की शुभकामनाएं दी।