अवैध रेत खनन की शिकायत योगी के पोर्टल पर की

अवैध रेत खनन की शिकायत योगी के पोर्टल पर की

संवाददाता शशि धामा

खेकड़ा।सांकरौद गांव खादर में खनन माफिया सक्रिय बने हुए हैं। अनुमति के बिना यमुना नदी से रेत खनन किया जा रहा है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी और सीएम योगी आदित्यनाथ के पोर्टल पर की है।

प्रदेश शासन 22 जनवरी के अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में व्यस्त है। वहीं माफिया अपने काम में जुटे हैं। सांकरौद निवासी देवेन्द्र, राममेहर, हरपाल सिंह, सतीश, राजेन्द्र आदि ने जिलाधिकारी से सांकरौद खादर में रात्रि में अवैध रेत खनन कराए जाने की शिकायत की है। 

बताया कि अवैध रूप से खनन कार्य चोरी छुपे किया जा रहा है। इसमें स्थानीय प्रशासन के कई अधिकारी और कर्मचारी भी लिप्त बताए जा रहे हैं। उन्होने जिलाधिकारी से इसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बताया कि यमुना में अवैध रेत खनन की शिकायत योगी आदित्यनाथ के पोर्टल पर भी की गई है।