फ़ूड पोइजनिंग के शिकार हुए एक ही परिवार के 5 सदस्य, जिला चिकित्सालय में भर्ती, हो रहा है सुधार

फ़ूड पोइजनिंग के शिकार हुए एक ही परिवार के 5 सदस्य, जिला चिकित्सालय में भर्ती, हो रहा है सुधार

ब्यूरो डा योगेश कौशिक

बागपत | जनपद में एक ही परिवार के 5 सदस्य फ़ूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए, जिसकी सूचना पर स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया | सभी को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया ,जहां उनका उपचार चल रहा है।

बता दें कि , शहर कोतवाली क्षेत्र के संतोषपुर बाघू गांव में देर रात कढ़ी खाने के बाद ,चाय पीने से राजकुमार के परिवार के कई सदस्य अचानक बेहोश हो गए थे,जिसके बाद सभी को आनन-फानन में जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक सभी लोग फ़ूड पॉइजनिंग का शिकार हुए हैं। जिसमें 3 महिलाएं भी शामिल है। 


दूसरी ओर एक ही परिवार के 5 सदस्य राजकुमार, किरोड़ी,केला,कमलेश व एकता की हालत बिगड़ने से जिला अस्पताल में भी हड़कंप मचा रहा। डॉक्टरों के मुताबिक फिलहाल सभी का इलाज चल रहा है तथा धीरे धीरे सुधार हो रहा है।