गौरव बाबा के व्यापार मंडल अध्यक्ष बनने पर व्यापारियों सहित क्षेत्रिय लोगों में हर्ष

गौरव बाबा के व्यापार मंडल अध्यक्ष बनने पर व्यापारियों सहित क्षेत्रिय लोगों में हर्ष

रमेश बाजपेई 

बछरावा रायबरेली।अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री चंद्र प्रकाश गुप्ता एवं संगठन के संरक्षक राम हर्ष वर्मा के नेतृत्व में कस्बे की महाराजगंज रोड पर स्थित स्वयंवर उत्सव मैरिज लॉन के प्रांगण में युवा समाजसेवी एवं व्यवसायी गौरव बाबा को नवनियुक्त व्यापार मंडल अध्यक्ष के पद पर सुशोभित किया गया। कार्यक्रम के इस मौके पर अंबेश सिंह, सत्य कुमार सोनी, नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह उर्फ राम जी, होटल व्यवसाई सुरेश जायसवाल, राजू एडवोकेट, डॉक्टर चद्रमणि त्रिपाठी सहित कस्बे के तमाम व्यवसायी एवं वरिष्ठ जन इस सुखद अवसर पर उपस्थित रहे। वही नवनियुक्त ब्यापार मंडल अध्यक्ष के चाहने वाले घर पहुंच कर बधाई दे रहे है।