भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह के पक्ष में साक्षी महाराज ने माहौल किया भाजपामय

भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह के पक्ष में साक्षी महाराज ने माहौल किया भाजपामय

रमेश बाजपेई 

सतांव,रायबरेली। रायबरेली लोकसभा सीट पर भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों का सम्मान दांव पर लगा है दोनों दल मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं।इसी क्रम में उन्नाव से भाजपा लोकसभा प्रत्याशी साक्षी महाराज भी उन्नाव से आज रायबरेली जिले में आकर जगह जगह नुक्कड़ सभा करके भाजपा के लिए जानता का समर्थन प्राप्त करने का प्रयास कर रहे हैं,बुधवार को सुबह से ही साक्षी महाराज ने बाबा खेड़ा,सेमरी,रानीगंज, सकतपुर,लालखेड़ा,बसावन खेड़ा, शिवपुर,पाण्डे का पुरवा,भीतर गांव, बीँझ,खगिया खेड़ा,सतांव,ढकिया चौराहा,सुल्तानपुर खेड़ा,में नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित किया।साक्षी महाराज के साथ अन्य नेताओं ने भी रायबरेली में भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए लोगों से अपील की।साक्षी महाराज ने कहा दिनेश प्रताप सिंह अंतिम सांस तक रायबरेली वासियों की सेवा करते-करते यहीं की पावन मिट्टी में लीन हो जायेंगे।राहुल गांधी की तरह भागकर किसी वायनाड नहीं जायेंगे।उन्नाव से लोकसभा प्रत्याशी साक्षी महाराज ने कहा दिनेश प्रताप सिंह रायबरेली वासियों के सुख दुःख में चौबीसो घंटा उपस्थित मिलेंगे।साक्षी महाराज ने कहा आने वाली २०मई को कमल के फूल वाला बटन दबाकर मोदी जी के हाथों को मजबूत करिए।क्युकी यह समय देश के साथ रायबरेली के विकास और सम्मान का है।