आंगनबाड़ी कर्मचारी व सहायिका एसोसिएशन ने अमावा ब्लॉक में किया पदाधिकारियों का मनोनयन

अमावां रायबरेली। ब्लॉक परियोजना धुन्नी सिंह सभागार में आंगनबाड़ी कर्मचारी व सहायिका एसोसिएशन की एक बैठक आहूत की गई l जिसमें ब्लॉक परियोजना का गठन किया गया सभी बहनों की सहमति से नवनिर्वाचित पदाधिकारी चुने गए l बैठक की अध्यक्षता कर रही जिला अध्यक्ष लीना पांडे जी और जिला कमेटी की उपस्थिति में नव निर्वाचित पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया l बहनों ने सर्वसम्मति से संगीता मौर्य को ब्लॉक अध्यक्ष ,संगीता सिंह को ब्लॉक कार्यवाहक अध्यक्ष, हंसराज सिंह ब्लॉक संरक्षक ,कंचन सिंह ब्लॉक कोषाध्यक्ष ,मधु लता ब्लॉक संगठन मंत्री ,कंचन सिंह ब्लॉक महामंत्री संतोष सिंह ब्लॉक उपाध्यक्ष, उमा मौर्या संयुक्त मंत्री ,माया सिंह कार्यवाहक संगठन मंत्री ,अनुपम श्रीवास्तव ब्लॉक मीडिया प्रभारी ,सीमा कार्यवाहक महामंत्री के रूप में उनका मनोनयन किया गया इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रायबरेली लीना पांडे जिला महामंत्री बीना सिंह , रेखा मिश्रा जिला वरिष्ठ उपाध्यक्षजिला कोषाध्यक्ष, प्रियंका सिंह और जिला संरक्षक विक्रम सिंह उपस्थित रहे इसके अतिरिक्त उमा सिंह ,सुमन देवी, रेनू ,उर्मिला ,निर्मला, गिरीश ,आरती सिंह ,मिथिलेश, जगन्नाथ ,कुसुम सिंह शिव प्यारी ,संतोष ,मधु सिंह ,समेत विभिन्न आंगनबाड़ी सदस्य उपस्थित रहे l