लोग भूले नहीं हैं सपा सरकार का गुंडाराज पूर्व मंत्री सुरेश राणा

मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित

लोग भूले नहीं हैं सपा सरकार का गुंडाराज पूर्व मंत्री सुरेश राणा

लोग भूले नहीं हैं सपा सरकार का गुंडाराज पूर्व मंत्री सुरेश राणा

मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित

बड़ी संख्या में कार्यक्रम में लोग रहे मौजूद

थानाभवन- भारतीय जनता पार्टी के मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम में पहुंचे बीजेपी के कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने सपा वह कांग्रेस पर जमकर हमला बोला एवं कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया।

लोकसभा चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी द्वारा मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम जगह-जगह आयोजित किया जा रहे हैं। इसी क्रम में थानाभवन नगर पंचायत टाउन हॉल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी पूर्व मंत्री सुरेश राणा भाजपा जिला अध्यक्ष तेजेन्द्र निर्वाल जिला पंचायत सदस्य डॉक्टर नीरज मैनपाल सैनी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कुसुम लता पाल संजय शर्मा पूर्व चेयरमैन

एवं भाजपा के कई अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी ने कहा कि चुनाव के दौरान कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश और उत्साह के साथ काम किया और इसी उत्साह और जो उसको बनाए रखना है एवं पार्टी को आगे बढ़ाते रहना है। सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें। मतदाताओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार भी व्यक्त किया। कार्यक्रम में बोलते हुए पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि विपक्ष ने जिस तरह से संविधान को बदलने व पिछड़ों एवं दलितों के आरक्षण को खत्म करने जैसे कई झूठ के भ्रम को फैलाकर चुनाव में लाभ लिया है। इस भ्रम को अब जनता समझ गई है। यह ज्यादा दिन चलने वाला नहीं है। जनता को याद है जब सपा सरकार में प्रदेश में गुंडाराज था बहन बेटियों के साथ खुलेआम छेड़खानी होती थी सड़कों पर निकलने में लोगों को डर लगता था लोगों के घरों में डकैतियां होती थी बारात को भी लूट लिया जाता था गुंडाराज प्रदेश में कायम था यहां तक की पुलिस गुंडो को पकड़ने से भी कतराती थी। जिस तरह का संरक्षण गुंडो को दिया जाता था वह जनता अभी तक नहीं भूली है। कांग्रेस सरकार ने जिस तरह से देश को लूटा था और देश की दुर्दशा की थी। जनता को आज भी याद है। आपातकालीन का समय हो या कांग्रेस द्वारा लिए गए निर्णय से देश की दुर्दशा का मामला हो। जनता को सब याद है कांग्रेस ने जिस तरह से बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया था यह सब जनता को याद है उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ काम करते रहें। भारतीय जनता पार्टी की नीतियां जन जन तक पहुंचाते रहे। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा देश में किए जाने वाले विकास कार्यों का भी गुणगान किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में बीजेपी के पदाधिकारी क्षेत्र एवं गांव देहात से आने वाले आमजन व कार्यकर्ता मौजूद रहे।