संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता मिला युवक का शव मचा हड़कंप।

संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता मिला युवक का शव मचा हड़कंप।

रमेश बाजपेई 

बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार सुबह 9 बजे के आसपास उस समय हड़कंप मच गया जब बिशनपुर गांव के बाहर झोपड़ी में गमचे के सहारे बांस की बल्ली से लटकता हुआ शव पाया गया। जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। मिली जानकारी अनुसार विशुनपुर गांव के बाहर घास फूस की झोपड़ी बनाकर रामनिवास पुत्र मथुरा प्रसाद उम्र लगभग 38 वर्ष अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ रहता था। मृतक की पत्नी के अनुसार सुबह उठकर पति बछरावां कस्बे गया हुआ था। वापस आने पर पत्नी से दूध लाने की बात कही। पत्नी दूध लाने के लिए चली गई। जहां से वापस करीब 25 मिनट के बाद वापस आई। झोपड़ी के अंदर जैसे ही पत्नी पहुंची वहां का नजारा देख चीखने और चिल्लाने लगी। पति गमछे के सहारे झोपड़ी में लगे हुए बांस से लटक रहा था आवाज सुनकर बगल में दूसरी झोपड़ी में वृद्ध पिता मथुरा प्रसाद सो रहे थे। सुनकर मौके पर पहुंचे और गमछे को खोलने का प्रयास किया। परंतु तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। पत्नी ने बताया किसी प्रकार वाद विवाद नहीं हुआ था। घटना की जानकारी होते ही भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद हो गए। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।