एमबीएल ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती मनाई गई

एमबीएल ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती मनाई गई

एमबीएल ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती मनाई गई

हस्तिनापुर। हस्तिनापुर नगर स्थित एमवीएल ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में स्वामी विवेकानंद राष्ट्रोदय चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में भारत रत्न भारत के पूर्व राष्ट्रपति मिसाइल मैन डॉक्टर अब्दुल कलाम की जयंती मनाई गई । कार्यक्रम का शुभारंभ डॉक्टर अब्दुल कलाम के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। संचालन समाजसेवी अर्जुन मंडल ने किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री सुनील पोसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि अब्दुल कलाम का जीवन हम सब भारतीयों के लिए एक प्रेरणा है उन्होंने गरीबी में जन्म लेने के उपरांत अपनी मेहनत व लगन से शिक्षा प्राप्त कर वैज्ञानिक से देश के राष्ट्रपति तक का सफर तय किया । साथ ही जिला मंत्री सुनील पोसवाल ने कहा कि उनका संपूर्ण जीवन भारतीय संस्कृति और भारतीय जीवन पद्धति पर आधारित था। वे हमेशा राष्ट्र सर्वोपरि मानकर राष्ट्र की सेवा करते थे। जहां वे राष्ट्र को सशक्त करने के लिए अग्नि, पृथ्वी जैसी मिसाइल का निर्माण कर देश को ताकत देते थे वही वे श्रीमद्भ भगवत गीता का नित्य पाठ कर समस्त देशवासियों विश्व को भारत के आध्यात्मिक दर्शन का भी संदेश देते थे। इसीलिए उनकी जयंती पर हमको उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर पप्पू फौजी, गुलाब सिंह, राम सिंह, डॉक्टर विभूति सरकार, विनीत चौधरी ,कोशिंदर चंदेल, आर्यन पोसवाल, गोपाल , गुड्डू , आदि ने उनको पुष्पांजलि अर्पित की।