चित्रकूट-स्टांप कमी पाए जाने पर होगी कार्यवाही - डीएम।

चित्रकूट-स्टांप कमी पाए जाने पर होगी कार्यवाही - डीएम।

चित्रकूट: जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द ने गुरूवार को तहसील कर्वी के अंतर्गत ग्राम पंचायत खोह व सेमरिया जगन्नाथ बासी के मौजा बाबूपुर चकला में स्टांप वाद से सम्बन्धित प्रकरणों का स्थलीय निरीक्षण किया।

    जिलाधिकारी ने सब रजिस्टार कर्वी को निर्देश दिए कि सत्यापन करा लें। अगर इन विलेखों में स्टांप कमी पाई जाए तो उस पर कार्यवाही कराना सुनिश्चित करें।

  इस मौके पर प जिलाधिकारी कर्वी सौरभ यादव, सब रजिस्ट्रार कर्वी राजेश सिंह, खोह लेखपाल लाल बहादुर सिंह, सेमरिया जगन्नाथ वासी लेखपाल राजेश कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।