चित्रकूट -आंखों में पर्दे का कैंसर जन जागरूकता रैली निकाल लोगों को किया गया जागरूक।

चित्रकूट -आंखों में पर्दे का कैंसर जन जागरूकता रैली निकाल लोगों को किया गया जागरूक।

चित्रकूट: परम पूज्य संत रणछोडदास महाराज द्वारा स्थापित श्री सदगुरू नेत्र चिकित्सालय द्वारा आक्युलोप्लास्टी एवं आक्युलर ऑन्कोलॉजी विभाग द्वारा रेटिनोब्लास्टोमा जागरूकता सप्ताह के चलते रेटिनोब्लास्टोमा की जन जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को आंखों के पर्दे में होने वाले कैंसर के बारे में जागरूक किया गया। 

   रैली भगवान कामता नाथ परिक्रमा मार्ग मे निकाली गई। साथ ही जगह-जगह नुक्कड कार्यक्रम कर लोगों को इस बीमारी के बारे में बताया गया। इस बीमारी से सम्बन्धित जानकारियां लोगों को दी गई। साथ ही रैली के माध्यम से लोगों को मुख्य रूप से पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों में पाया जाने वाला आँख के पर्दे के कैंसर के बारे मंे जागरूक करते हुए इसके लक्षण ( आँखों में पुतली के मध्य सफेदी का दिखना, कम दिखना, तिरछापन होना, पानी बहना, आँख का बाहर निकलना या बडा दिखना एवं असाधारण लाल पन आदि) एवं इलाज के बारे मे जागरूक किया गया। इस कैंसर का समय पर पहचान एवं इलाज से इसे पूर्णतः ठीक किया जा सकता है। ट्रस्टी एवं डायरेक्टर डाॅ बी के जैन, ट्रस्टी डाॅ इलेश जैन ने कहा कि मुख्य रूप से यह बीमारी पांच साल से कम उम्र के बच्चों के आंखों के पर्दे के कैंसर की बीमारी है। अगर सही समय में इसकी पहचान एवं ईलाज हो जाता है तो यह पूर्णतः ठीक हो जाता है। अतः ऊपर दिए गए लक्षणों में कोई भी लक्षण पांच साल से कम उम्र के बच्चों की आंखों में नजर आता है तो नेत्र चिकित्सक के पास पहुंच कर परामर्श करे। यह जनजागरुकता रैली नेत्र चिकित्सालय के अधीक्षक डाॅ आलोक सेन एवं एच आर सुबीश के मार्गदर्शन में निकाली गई। 

    इस मौके पर विभाग प्रमुख डॉ. नरेन्द्र पाटीदार, डॉ. फरीन, डॉ. संदीप, डॉ. देव, डॉ. देवेश, डॉ. आसिक आर, डॉ. अबीर, डॉ. ज्योत्सना, डॉ. विनोद, डॉ. आशुतोष, डॉ. गुंजन, डॉ. यशोधरा, डॉ. पलक पटवा, डॉ. देविका, डॉ. पलक जैन, डॉ. धु्रव, डॉ. सिमर, ललित लखेरा, सुनील वर्मा, श्याम विहारी, गौरव पांडेय, सुशील, संतोष शर्मा, पिंटू, माया मिश्रा, शीला सोनी, ममता यादव, नीतू, राजदुलारी आदि मौजूद रहे।