चौहान गुट का होली मिलन व सम्मान समारोह सुपर मार्केट में संपन्न, हर वर्ग को किया सम्मानित

चौहान गुट वसूली नही गरीबों व व्यापारियों की मदद सहित लावारिस शवों के दाह संस्कार में करता है मदद-जीसी चौहान

चौहान गुट का होली मिलन व सम्मान समारोह सुपर मार्केट में संपन्न, हर वर्ग को किया सम्मानित

रायबरेली। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल चौहान का होली मिलन व सम्मान समारोह कार्यक्रम सुपर मार्केट में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चैतन्य ब्रह्मचारी के पहुंचने पर व्यापारी बंधुओं सहित आम जनमानस में उनका जोरदार स्वागत करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर जनपद भर से पहुंचे व्यापारियों सहित पुलिस प्रशासन व संभ्रांत व्यक्तियों सहित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवार जनों को सम्मानित किया गया। देर रात तक चलने वाले इस कार्यक्रम में जहां व्यापारी बंधुओं ने फूलों की जमकर होली खेली वही एक दूसरे से गले मिलकर होली की बधाई दी। वही एक दूसरे के मदद में सदैव तत्पर रहने कभी आश्वासन दिया। जानकारी अनुसार उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट प्रदेश अध्यक्ष जीसी सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश महामंत्री अवतार सिंह मोगा, मीडिया प्रभारी एसके सोनी सहित युवा जिला अध्यक्ष अरविंद चौधरी, महिला जिलाध्यक्ष बबीता वर्मा व अन्य पदाधिकारियों की अगुवाई में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ने प्रदेश अध्यक्ष सहित पदाधिकारियों को इस भव्य कार्यक्रम की बधाई दी, आशीर्वाद प्रदान के साथ समाज में गरीबों का सहयोग व व्यापारियों के मदद करने वाले चौहान गुट को और ऊंचाइयों तक पहुंचने सहित सराहनीय कार्य करने के लिए जीसी सिंह चौहान को सम्मानित किया। प्रदेश अध्यक्ष जीसी सिंह चौहान ने कहा व्यापार मंडल वसूली नहीं करता बल्कि कार्यक्रम का आयोजन कर व्यापारियों का सम्मान व उनके सुख-दुख में शामिल होने का कार्य करता है। प्रदेश मीडिया प्रभारी एसके सोनी ने कहा जिस तरह से लगातार प्रदेश सहित रायबरेली जनपद में गरीब असहाय की मदद सहित लावारिस शवों को जिस तरह से चौहान गुट सराहनीय कार्य करता है उसकी पूरे प्रदेश भर में चर्चा हो रही है। किसी भी व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारी अगर मदद के लिए चौहान को फोन करता है तो हमारा संगठन 24 घंटे उसकी मदद के लिए सदैव तत्पर रहेगा। प्रदेश महामंत्री अवतार सिंह मोंगा ने कहा जनपद भर से पहुंचे व्यापारियों का स्वागत हुआ अभिनंदन करते हुए आभार प्रकट किया होली मिलन और सम्मान समारोह को सफल बनाया। जिला मंत्री मो. उमर व सचिव मो नजर ने कार्यक्रम महराजगंज, खीरो, गुरुबक्सगंज, लालगंज, सूची से पहुंचे व्यापारियों को आभार सहित सम्मान सौंपा। कार्यक्रम में पहुंचे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के अमित फौजी व अनूप मिश्रा को भी अंग वस्त्र तिरंगा पगड़ी पहनाकर सम्मान पत्र प्रतीक चिन्ह दिया गया। इस मौके पर बिजली विभाग ठेकेदार नीलेश सिंह का कार्यक्रम संयोजन में विशेष योगदान रहा। इस मौके पर महिला जिला महामंत्री आंचल वर्मा, संरक्षक शिवप्रकाश गुप्ता, संगठन मंत्री गीता गुप्ता, अजय बाजपेई, राजू पांडे, सरदार त्रिलोचन सिंह, शिक्षक मोनी देवी, सानुज खुष्टी, सोमेश गुप्ता, पी.एन मौर्य विधिक सलाहकार, ज्ञान प्रकाश मौर्य एडवोकेट, गुरुबक्स सिंह बग्गा, अशोक मिश्रा, हार्दिक सिंह, शिवभोला शर्मा, कृष्ण कुमार विश्वकर्मा, सुधीर गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी व संभ्रांत व्यक्ति मौजूद रहे।