एन एस पी एस विद्यालय मे दीपावली का पर्व धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

एन एस पी एस विद्यालय मे दीपावली का पर्व धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

महराजगंज रायबरेली। न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल  सलेथू महराजगंज में शनिवार को धनतेरस, दीपावली, जमघट, गोवर्धन पूजा तथा भाई- दूज का अवकाश 23 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक घोषित होने के कारण |अवकाश  प्रारंभ की पूर्व संध्या पर दीपावली का पर्व बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया| बच्चों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम किए गए जिनमें कई तरह की सांकेतिक झांकियां बनाई गई जैसे राम दरबार ,लक्ष्मी गणेश, कुबेर, गोवर्धन पूजा तथा भाई दूज| समस्त झांकियों का प्रदर्शन बच्चों द्वारा किया गया जो की बहुत ही मनमोहक रहा| बच्चों द्वारा ही नृत्य व गायन का प्रस्तुतीकरण हुआ , रंगोली प्रतियोगिता हुई जिसमें सुभाष हाउस के छात्र- परिधि, स्वेता यादव, रिया एवं मानसी  विजेता रहे जिन्हें प्रधानाचार्य द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया | छात्रों द्वारा पूरे विद्यालय परिसर को अपने बनाए हुए शिल्प-कला के माध्यम से  दीपो तथा कई अन्य आकृतियों द्वारा सजाया गया।
 कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव सिंह तथा उप- प्रधानाचार्या रजनी श्रीवास्तव के द्वारा लक्ष्मी- गणेश तथा कुबेर जी की पूजा के साथ  साथ ही राम, लक्ष्मण, सीता जी की आरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
         विद्यालय प्रधानाचार्य राजीव सिंह ने अपने संबोधन में बच्चों को दीपावली के पर्व के महत्व के बारे में बताया तथा साथ ही उन्होंने बच्चों से ग्रीन दीपावली मनाने की अपील की, जिसमें उन्होंने यह कहा कि "दीपावली" का पर्व "प्रकाश" का पर्व होता है , जिस तरह से हम अपने घर के अंधकार को प्रकाश के माध्यम से दूर करते हैं वैसे ही हम सभी को अपने अंदर छुपे हुए अज्ञान रूपी अंधकार को ज्ञान रूपी प्रकाश के माध्यम से दूर करना चाहिए| दीपावली की विस्तृत जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे त्यौहार सिर्फ हमारी परंपरा के प्रतीक ही नहीं बल्कि उनमें कई ऐसी शिक्षाएं भी निहित  होती हैं जो हम लोगों के लिए काफी अनिवार्य है तथा उनसे हमें काफी चीजें सीखने को मिलती हैं उन्हीं में दीपावली प्रमुख है यह माना जाता है कि दीपावली के दिन ही भगवान राम 14 वर्षों के वनवास के बाद अपनी पत्नी सीता, भाई लक्ष्मण और उनके उत्साही भक्त हनुमान के साथ अयोध्या लौटे थे, अमावस्या की रात होने के कारण दीपावली  के दिन काफी अंधेरा होता है जिस वजह से उस दिन पूरे अयोध्या को दीपो और फूलों से सजाया गया था | तब से लेकर आज तक इसे दीपों का त्यौहार और अंधेरे पर प्रकाश की जीत  के रूप में मनाया जाता है | भगवान राम की कहानी  हम सभी को आदर्श, मर्यादित, संयमित और सकारात्मक बनने के लिए प्रेरित करती हैं|
 विद्यालय प्रधानाचार्य राजीव सिंह  द्वारा विद्यालय के सभी कर्मचारियों में मिष्ठान वितरण करवाया गया तथा  उपहार देकर सभी को दीपावली की शुभकामनाएं  एवं बधाई दी|
उपरोक्त समस्त अवसर पर विद्यालय के शिक्षक- श्रद्धा अवस्थी, नीतू सिंह, पूजा श्रीवास्तव, शिल्पी श्रीवास्तव, राधा मिश्रा, मंजली अवस्थी, भूपेंद्र शुक्ला, अरुण दुबे, स्वप्निल शुक्ला, बिरेन्द्र कुमार, सुलेमान सिद्दीकी, इमरान खान, नवीन श्रीवास्तव आदि तथा छात्र-छात्राओं में - वर्णिका सिंह, आशुतोष शुक्ला, अथर्व शुक्ला, सुहानी, आशुतोष सिंह, कृतज्ञ, कौशिक, युवराज, नैंसी, आरोही, आराध्या, दीपा, श्रुति, रितिका, निहारिका, आदि छात्र उपस्थित रहे।