डा0 राजेन्द्र सिंह सुमन निर्विरोध अध्यक्ष चुने गये।

डा0 राजेन्द्र सिंह सुमन निर्विरोध अध्यक्ष चुने गये।

 एटा। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसियेशन उत्तर प्रदेश शाखा जनपद एटा का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव गत दिनांक 02 जून, 2023 को रानी अवन्ती बाई लोधी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, (जिला चिकित्सालय) एटा के ओ0पी0डी0 हाॅल में चुनाव अधिकारी डा0 सुधीर मोहन अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी की देखरेख में एवं डा0 रविन्द्र सिंह राना, डा0 एस0के0 दीक्षित व प्रान्तीय पर्यवेक्षक के रूप में डा0 देवेन्द्र कटारा की उपस्थिति में सम्पन्न हुआं निर्विरोध चुने गये पदाधिकारियों को शपथ दिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी तथा विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में पूर्व फार्मेसी अधिकारी डा0 बी0पी0 सिंह उपस्थित रहे। डा0 राजेन्द्र सिंह सुमन दूसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष जिला चिकित्सालय एटा, शिव कुमार भाॅति वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डा0 पुष्पेन्द्र सिंह राजपूत उपाध्यक्ष, चन्द्रवीर सिंह राजपूत जिला मंत्री, डा0 जंग बहादुर सिंह संगठन मंत्री, डा0 अजीत चतुर्वेदी संयुक्त मंत्री, डा0 शिव प्रताप सिंह कोषाध्यक्ष, डा0 विनोद कुमार संप्रेक्षक, सर्वसम्मत्ति से निर्विरोध चुने गये। अधिवेशन में स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रतीक चिन्ह  देकर एवं शाॅल उढ़ाकर सम्मानित भी किया गया।