अज्ञात युवक का मिला शव क्षेत्र में हड़कंप

अज्ञात युवक का मिला शव क्षेत्र में हड़कंप




ऊंचाहार रायबरेली। जनपद में   कानून व्यवस्था हुई ध्वस्त पुलिस की लचर कार्यशैली से जिले में अपराधों की आई बाढ़ एक के बाद एक लगातार अज्ञात शवों के मिलने का सिलसिला जारी है मामला थाना क्षेत्र के अंतर्गत खोजन पुर गांव के पास का है जहां कब्रिस्तान के पीछे एक निर्माणाधीन मकान में एक अज्ञात युवक का शव मिला है अज्ञात युवक का शव मिलने से पूरे गांव व क्षेत्र में हड़कंप मच गया। अज्ञात युवक का शव कई दिन पुराना बताया जा रहा है क्योंकि शव से बदबू आने के कारण स्थानीय लोगों को जानकारी हुई स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और शव की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। समाचार लिखे जाने तक युवक की पहचान नहीं हो सकी थी। स्थानीय लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं मृतक युवक कौन है कहां से आया और यहां किस ने शव को फेंका।