प्रमुख सचिव ने डीएम व एसएसपी सहित प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट में की समीक्षा बैठक

प्रमुख सचिव ने डीएम व एसएसपी सहित प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट में की समीक्षा बैठक

अलीगढ़ प्रमुख सचिव कारागार ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय का किया निरीक्षण, विश्वविद्यालय में अगले वर्ष शुरू होगा सत्र

उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर उत्तर प्रदेश शासन के द्वारा प्रमुख सचिव कारागार राजेश कुमार सिंह को अलीगढ़ जिले का प्रभारी नियुक्त किया गया था। उत्तर प्रदेश शासन के द्वारा अलीगढ़ जिले का प्रभारी नियुक्त किए जाने के बाद प्रमुख सचिव कारागार के द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल डिफेंस कॉरिडोर और राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय का निरीक्षण करने और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करने के लिए प्रमुख सचिव कारागार अलीगढ़ जिले के दौरे पर पहुंचे थे।जहां प्रमुख सचिव के अलीगढ़ पहुंचने की सूचना पर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ था। उत्तर प्रदेश सरकार का दूत बनकर पहुंचे प्रमुख सचिव के द्वारा तहसील खैर क्षेत्र के अलीगढ़ पलवल हाईवे स्थित राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय पर चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके साथ ही उनके द्वारा अलीगढ़ जिले के जिलाधिकारी और पुलिस के उच्च अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई हैं। सभागार कक्ष में आयोजित की गई समीक्षा बैठक के दौरान प्रमुख सचिव ने प्रदेश सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल डिफेंस कॉरिडोर और राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य में तेज गति के साथ निर्माण कार्य कराए जाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही उन्होंने राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय का निर्माण कार्यों का दौरा करने के दौरान बताया कि अगले वर्ष में राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय में अगले वर्ष सत्र शुरू किया जाएगा।