भाजपा ने अब्दुल वाहिद को बनाया बागपत विधान सभा क्षेत्र का प्रभारी

भाजपा की नीतियों और कार्यक्रमों को जनजन तक पहुंचाने की मुहिम में लाएंगे तेजी : वाहिद

भाजपा ने अब्दुल वाहिद को बनाया बागपत विधान सभा क्षेत्र का प्रभारी

संवाददाता शमशाद पत्रकार

रटौल | पूर्व प्रधान व कस्बा निवासी अब्दुल वाहिद  को भारतीय जनता पार्टी ने विधान सभा क्षेत्र बागपत का बनाया प्रभारी | भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी भरा व महत्वपूर्ण समझे जाने वाले उक्त पद पर नियुक्त किये जय जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड गई तथा एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त किया है |


बता दें कि, अल्पसंख्यक बहुल कस्बे में भाजपा ने मुस्लिम कार्ड चलते हुए स्थानीय निकाय चुनाव में नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर अपना प्रत्याशी उतारा था, उसे जीत भले ही न मिली हो, किंतु लोगों ने जमकर वोट किया था, उसी से उत्साहित भाजपा ने मुस्लिमों को संगठन में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने के क्रम में अब्दुल वाहिद को विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया है |

प्रधान अब्दुल वाहिद को भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की खबर जैसे ही ग़्रामीणों को मिली, तो भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड गयी तथा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया | वहीं रटौल के अब्दुल वाहिद ने कहा कि, पार्टी ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है, उसका मेहनत लगन और इमानदारी से निर्वहन करते हुए भाजपा की नीतियों व कार्यक्रमों के प्रचार प्रसार सहित जनसेवा की मुहिम को और भी मनोयोग से जारी रखा जाएगा