शामली व कैराना की संयुक्त टीम ने बिनडा ग्राम का किया निरीक्षण

शामली व कैराना की संयुक्त टीम ने बिनडा ग्राम का किया निरीक्षण
मृतकों के परिवारों की हुई जांच नहीं पाया गया डेंगू
शामली। राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत आज जिला मोरिया अधिकारी, शामली की टीम/सामु0स्वा0 केन्द्र, कैराना की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम बिनडा का भ्रमण किया गया।टीम द्वारा ग्राम में स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कुल-75 रोगियों को निःशुल्क दवा का वितरण किया गया।

टीम द्वारा संभावित डेंगू के 9 ब्लड सैम्पल लिये गये।और मलेरिया की 29 रक्त पटिका/आर0डी0टी0 कीट द्वारा जांच किये गये जिसमें सभी निगेटिव पाये गये।टीम द्वारा ग्राम में भ्रमण कर लगभग 82 घरों में लार्वा विजिट चेक किया गया गया। जिसमें 5 घरों में लार्वा प्रजनन की स्थिति पाई गई। जिनको तत्काल एण्टीलार्वा का छिडकाव कर नष्ट करा दिया गया। टीम द्वारा पुरे ग्राम में एण्टीलार्वा कीटनाशक दवा का छिडकाव कराया गया तथा ग्राम में फोगिंग भी कराई गई।टीम द्वारा ग्राम में भ्रमण कर सभी मृतक के परिजनों से सम्पर्क किया गया।जिनमें किसी भी रोगी को मृत्यु का कारण डेंगू नहीं पाया गया।टीम द्वारा ग्राम में कुल- 4 पानी का सैम्पल लिया गया। ग्रामवासियों को स्वास्थ्य शिक्षा दी गई।और क्या करे, क्या न करे, के पम्पलेट वितरण कर जागरूक किया गया। ग्राम वासियों को बताया गया कि रात्री को सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग अवश्य करे। एवं पानी उबालकर उपयोग में लाये। खाने-पीने में तरल पदार्थ का ज्यादा से ज्यादा सेवन करे। बुखार होने पर नजदीकी सामु0स्वा0केन्द्र पर जांच व उपचार हेतु जाये।संबंधित अधिकारी के अनुसार वर्तमान में ग्राम की स्थिति सामान्य है।