पत्नी ही निकली पति की हत्यारन  पुलिस ने आला कत्ल सहित किया गिरफ्तार।

पत्नी ही निकली पति की हत्यारन  पुलिस ने आला कत्ल सहित किया गिरफ्तार।
 
बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र अंतर्गत 15 दिसम्बर 2022 को वादी अरविन्द कुमार पुत्र स्व0 रामसागर निवासी ग्राम सेहगो पश्चिम ने थाना बछरावां पर तहरीर दी कि मेरा छोटा भाई अतुल कुमार दिनांक 12 दिसम्बर 2022 को समय लगभग 03 बजे शाम को घर से बिना बताये कहीं चला गया था।14 दिसम्बर 2022 को प्रातः 6.30 बजे मेरी पत्नी सुनीता देवी अपने घर से निकल कर जानवरों का चारा पानी करने के लिये घर से बाहर गयी तो देखा कि अतुल कुमार का शव वहीं घर की बाउन्ड्ररी के पास पडा था। इस सूचना पर तत्काल अभियोग पंजीकृत करते हुये प्रभारी निरीक्षक बछरावां द्वारा विवेचना प्रारंभ की गयी।इसी क्रम मे आज 19 दिसम्बर 2022 को थाना बछरावां पुलिस टीम द्वारा थाना बछरावां पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या-735/2022 धारा-302,201 भादवि की विवेचना गुणदोष के आधार पर की जा रही थी। ह्यूमन एंड टेक्नीकल इंटेलीजेंस की सहायता से घटना मे समुचित साक्ष्य संकलित किये गये । विवेचना के दौरान प्रकाश मे आयी अभियुक्ता अन्नू उर्फ बिमलेश कुमारी पत्नी स्व0 अतुल कुमार निवासी ग्राम सेहगो पश्चिम थाना बछरावां जनपद रायबरेली को घटना मे प्रयुक्त आलाकत्ल सहित थाना क्षेत्र ग्राम सेहगो पश्चिम के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है तथा विधिक कार्यवाही करते हुये न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।गिरफ्तार करने में प्रभारी निरीक्षक नारायण कुमार कुशवाहा।उप-निरीक्षक लोकेन्द्र सिंह ।महिला उप-निरीक्षक सरोज सिंह।आरक्षी उदित कुमार राणा आरक्षी अरुण कुमार।आरक्षी चालक उदयवीर सिंह।महिला आरक्षी रुबी पाण्डेय थाना बछरावां रायबरेली। वही पुलिस अधीक्षक रायबरेली द्वारा घटना के अनावरण हेतु बछरावां पुलिस टीम को 10,000/-रुपये नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।