आईटीसी मिशन सुनेहरा कल के अंतर्गत कृषि पदाधिकारियो को कराया गया भ्रमण

आईटीसी मिशन सुनेहरा कल के अंतर्गत कृषि पदाधिकारियो को कराया गया भ्रमण

चित्रकूट: नीति आयोग के आकांछी जनपद चित्रकूट में आई.टी.सी. मिसन सुनेहरा कल एवं पानी संस्थान चित्रकूट के सहयोग से कृषि विकास कार्यक्रम के अंतर्गत तीन विकास खण्डो के चयनित 50 गाँवों में परियोजना टीम द्वारा कार्य किया जा रहा है। परियोजना के अंतर्गत की जाने वाली गतिविधियाँ के प्रचार-प्रसार तथा कृषि विकास के प्रति जागरूकता फैलाने के लिये किसानो को समय≤ पर उन्नत एवं तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।

इसी क्रम में परियोजना की गतिविधियों को प्रखण्ड एवं जिले के अन्य गावों में प्रचार-प्रसार के लिए 18-20 दिसम्बर को चित्रकूट जिले के प्रखण्ड मऊ, रामनगर, पहाडी, कर्बी एवं मानिकपुर के प्रखण्ड स्तर के कृषि पदाधिकारियो का एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम परियोजना क्षेत्र के चयनित ग्राम भौरी एवं नोनार में कराया गया था। भ्रमण के दौरान परियोजना के अंतर्गत की गयी तकनीकी गतिविधियो को देखा व किसानो के साथ चर्चा की गयी।

उप कृषि निदेशक राज कुमार ने भी भ्रमण कार्यक्रम मे प्रतिभाग किया व परियोजना क्षेत्र की गतिविधियों जैसे- गेहू, चना, मसूर, अरहर, सरसो एवं तालाब का भ्रमण किया। साथ ही किसानो के साथ बैठक कर खेती व फसलो के बारे मे चर्चा की व खेती मे आ रही समस्याओ के बारे मे भी जानकारी ली।

भ्रमण कार्यक्रम के बाद सभी कृषि पदाधिकारियो के द्वारा आई.टी.सी. मिसन सुनेहरा कल एवं पानी संस्थान के कार्यो की सराहना की। इस भ्रमण कार्यक्रम में पानी संस्थान के परियोजना समन्वयक धर्मेंद्र सिंह, निर्भय सिंह व विपुल सिंह तथा कृषि विभाग के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।