वरिष्ठ नागरिकों व प्रबुद्ध वर्ग ने शोकसभा आयोजित कर श्रीमती हीराबेन मोदी के निधन पर आयोजित की शोकसभा

वरिष्ठ नागरिकों व प्रबुद्ध वर्ग ने शोकसभा आयोजित कर श्रीमती हीराबेन मोदी के निधन पर आयोजित की शोकसभा

संवाददाता नीतीश कौशिक

बागपत | वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के तत्वाधान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माताजी श्रीमती हीराबेन मोदी  के निधन पर भावपूर्ण श्रद्धाजंलि अर्पित की गई | 

वरिष्ठ नागरिकों व प्रबुद्ध गणमान्यों ने शोकसभा करते हुए दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना व भावपूर्ण श्रद्धांजलि देकर नमन किया। समिति के अध्यक्ष पं राधेश्याम शर्मा की अध्यक्षता तथा महामंत्री ब्रह्मपाल रोहिला के संचालन में आयोजित शोकसभा में श्रीमती हीराबेन को एक आदर्श सिद्धांतों की महान महिला बताते हुए उनके चित्र पर पुष्पाजंलि व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गई। कहा कि,प्रधान मंत्री मोदी द्वारा सादगीपूर्ण ढंग से उनका अन्तिम संस्कार कर महानता का परिचय दिया। शोकसभा में समिति के संरक्षक राजपाल शर्मा, राष्ट्र वन्दना मिशन के जिला संयोजक देवेन्द्र आर्य एडवोकेट, एड गजेन्द्र सिंह बली, मा राजकुमार शर्मा,अतर सिंह रोहिला, महेन्द्र धामा मैनेजर, महेश गिरी, मा ब्रह्म कुमार शर्मा ,एड यशवीर कुशवाहा, शिवप्रसाद, कपिल बंसल, समीर वात्सायन आदि अनेक गणमान्य  उपस्थित रहे।