भारतीय किसान यूनियन संघर्ष के प्रति बढ़ रहा है लोगों का विश्वास

मुंडाली। जनपद में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरनजीत सिंह गुर्जर व राष्ट्रीय प्रवक्ता इरकान चौधरी के नेतृत्व में सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान दर्जनों लोगों को संगठन की सदस्या ग्रहण कराई गई।भाकियू संघर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरनजीत सिंह गुर्जर व राष्ट्रीय प्रवक्ता इरकान चौधरी के नेतृत्व में संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए पंचायत करके सर्वसम्मति से किठौर निवासी आरिफ चौधरी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सहित कई दर्जन सामान्य सदस्य नियुक्त किए गए। इस दौरान उक्त लोगों को संगठन की सदस्यता दिलाते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता इरकान चौधरी ने कहा कि भाकियू ने हमेशा ही किसानों के दर्द को अपना दुख समझा है। समय -समय पर किसानों की आवाज को बुलंद करने का काम किसी ने अगर किया है तो वह भारतीय किसान यूनियन है। राष्ट्रीय अध्यक्ष सरनजीत सिंह गुर्जर ने कहा कि आज किसानों का मिलों पर अरबों रुपये शेष है, शीघ्र ही किसानों को मय ब्याज के भुगतान कर मील द्वारा चलाए जा रहे गन्ने के ओवरलोडिंग की गाड़ियों को तत्काल प्रभाव से रोका जाए अन्यथा, संगठन को मजबूर होकर आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
वही मेरठ मीडिया प्रभारी वसीम अहमद ने कहा कि जनपद सहित क्षेत्र में किसानों की आवाज बुलंद करने का काम आज के समय में भारतीय किसान यूनियन संघर्ष के पदाधिकारी व कार्यकर्ता जिस तरह से कर रहे हैं इससे किसानों व मजलूमों में भारतीय किसान यूनियन संघर्ष के प्रति उनका विश्वास बढ़ रहा है और लगातार लोग भाकियू संघर्ष की सदस्यता लेकर संगठन का विस्तार कर रहे हैं
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सरनजीत सिंह गुर्जर, जिलाध्यक्ष हापुड़ राजेंद्र प्रधान , मेरठ मीडिया प्रभारी वसीम अहमद, हस्तिनापुर विधानसभा सचिव वसीम प्रधान असीलपुर, वली मोहम्मद तथा प्रदेश सचिव आदिल चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।