गर्भवती महिला के साथ दबंगों ने की मारपीट दर्द से कर्राह रही महिला का सीएचसी में कराया उपचार,,,,

गर्भवती महिला के साथ दबंगों ने की मारपीट दर्द से कर्राह रही महिला का सीएचसी में कराया उपचार,,,,


पत्ती सहित गर्भवती महिला पर लाठी-डंडे लात घुसो से किया हमला महिला के कपड़े फाड़े महिलाओं सहित आधा दर्जन लोगों के खिलाफ तहरीर सौंपी।
 मवाना ब्यूरो इसरार अंसारी। बीते मंगलवार को पीड़ितों के घर के बाहर हुड़दंग मचाने को लेकर हुए विवाद के बाद शनिवार दोपहर घर में कार्य कर रही गर्भवती महिला को अकेला पाकर हमलावर घर में घुस गए और महिला को घसीटते हुए कपड़े फाड़ दिए और गर्भवती पीड़िता के पेट में लात घूंसे मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमलावरों की बेरहमी से पिटाई के बाद 6 महीने की गर्भवती महिला दर्द से कराहती रही लेकिन हमलावरों का दिल नहीं पसीजा। छह महीने की गर्भवती ने शोर मचाने के बाद आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े पीड़िता ने घटना की जानकारी पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर कर दी पुलिस के आने से पहले ही हमलावर फरार हो गए। हमले की सूचना मिलते ही परिजन घर पहुंचे और घायल महिला को थाने ले जाकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने महिला की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवाना पर भर्ती कराया। पीड़िता ने पति के साथ थाने पहुंचकर हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है। बता दें कि हस्तिनापुर की आरके कालोनी निवासी टिंकू की छह महीने की गर्भवती पत्नी रीना शनिवार सुबह 08:30 बजे अपने परिवार के साथ घर पर थी। पड़ौस के रहने वाले कुछ लोग प्रार्थीनी के घर के बाहर हुडदंग कर रहे थे पीड़िता ने इसका विरोध किया तो। महिलाओं सहित आधा दर्जन से अधिक लोग घर में जबरदस्ती घुस आये और बिना किसी बात को लेकर गाली गलौज करते हुए 6 महीने की गर्भवती रीना एवं उसके पति टिंकू पर जान से मारने की नियत से लाठी डंडो से मारपीट करने लगे। महिला रीना के विरोध करने पर हमलावरों ने गर्भवती महिला को नीचे गिरा कर उसके पेट पर जमकर लात गोडसे चला दिए जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। प्रार्थिनी के जेठ विरेन्द्र पुत्र बाबूराम सैनी ने प्रार्थिनी को उपरोक्त व्यक्तियों से बचाया जिसमें वह भी घायल हो गया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उस पर काफी समय से गन्दी नजर से देखते है आये दिन प्रार्थिनी को परेशान और गन्दी हरकते करते रहते हैं। इन दोनो व्यक्तियों ने प्रार्थिनी को गलत नियत से पकड़ने की कोशिश की और गन्दी हरकते भी की और प्रार्थिनी के कपडे भी फाड दिये। उपरोक्त दोनो व्यक्ति आये दिन प्रार्थिनी के साथ अश्लील हरकते करते रहते है। उपरोक्त व्यक्ति आये दिन प्रार्थिनी व उसके परिवार को परेशान करते है। उसके बाद पीड़िता ने 112 नम्बर पुलिस को फोन पर इस घटना जानकारी दी पुलिस के आने से पहले आरोपी फरार हो गए। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।