न्यायालय की स्थापना के लिए जिला जज एवम जिलाधिकारी ने किया भूमि का निरीक्षण

न्यायालय की स्थापना  के लिए जिला जज एवम जिलाधिकारी ने किया भूमि का निरीक्षण

ब्यूरो रिपोर्ट

बेहट

तहसील बेहट क्षेत्र में न्यायालय परिसर के निर्माण के लिए जिला जज बबीता रानी सीजेएम आस्था श्रीवास्तव ,डीएम डॉ. दिनेश चंद्र ने टीम के साथ भूमि का निरीक्षण किया।इस दौरान टीम ने कई स्थानों का जायज़ा लिया। जिला जज बबीता रानी , एडीजे बृजेश शर्मा, सीजेएम आस्था श्रीवास्तव , डीएम डॉ दिनेश चंद्र आदि बुद्धवार अपराह्न तहसील क्षेत्र में पहुंचें और न्यायालय परिसर के निर्माण हेतु कई स्थानों पर भूमि का जायज़ा लिया। जनपद के आला न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारियों ने गंदेवड चौराहे के निकट, पावर हाऊस बेलका और कलसिया में उपलब्ध जमीनों को देखा और न्यायालय के उपयोग हेतु परखा।

                               

इस दौरान अपर जिलाधिकारी रजनीश मिश्र, उपजिलाधिकारी दीपक कुमार,तहसीलदार प्रकाश सिंह के अलावा सिंचाई विभाग एवम आदि विभागो के अधिकारी मौजूद रहे।