सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के निधन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि।

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के निधन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि।

डलमऊ रायबरेली। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भागीरथी इंटर कॉलेज के प्रांगण में सपा संरक्षक धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्पांजलि देकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। पूर्व प्रधान आशीष सोनी ने कहा कि हम सबके नेता मुलायम सिंह यादव ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है लेकिन उनकी कई बातें दुनिया में यादगार रहेंगी। वहीं वरिष्ठ नेता शिव बालक यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव पार्टी के कार्यकर्ताओं के दिल में हमेशा थे और आजीवन रहेंगे। नेताजी ने समाजवादी पार्टी के लिए संघर्ष किया था। इस मौके पर हरिलाल सौरभ कुमार राज कुमार शिव प्रसाद रामेश्वर योगेंद्र कुमार अनूप कुमार छेदीलाल यादव राम दुलारे गीतांश कुमार सहित अन्य समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे