मेडिकल एसोसिएशन की कार्यकारिणी घोषित अध्यक्ष बने करनैल सिंह लोगों ने बधाई दी।

मेडिकल एसोसिएशन की कार्यकारिणी घोषित अध्यक्ष बने करनैल सिंह लोगों ने बधाई दी।


   बहसूमा परविंदर सिंह जैन। रविवार दोपहर बहसूमा कस्बे में मेडिकल एसोसिएशन द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें करनैल सिंह (पंजाब मेडिकोज) को अध्यक्ष बनाया गया और उपाध्यक्ष राकेश कौशिक, वरिष्ठ महामंत्री रजनीश कुमार, महामंत्री सुधीर अहलावत, मंत्री विकास अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अंकुर गोयल, को चुना गया। बता दें कि रविवार दोपहर बहसूमा कस्बे में मेडिकल एसोसिएशन द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें करनैल सिंह (पंजाब मेडिकोज) को अध्यक्ष, राकेश कौशिक उपाध्यक्ष, रजनीश कुमार वरिष्ठ महामंत्री, सुधीर अहलावत महामंत्री, विकास अग्रवाल मंत्री, अंकुर गोयल को कोषाध्यक्ष चुना गया। व्यापार मंडल बहसूमा द्वारा नवनियुक्त कार्यकारिणी फूल मालाओं से स्वागत व अभिनंदन किया गया। जिसमें प्रमुख रुप से संरक्षक महेश अजराडिया, अध्यक्ष आशीष सिंघल, वरिष्ठ महामंत्री विपुल अग्रवाल, प्रांतीय सदस्य मोहित सिंघल, लघु उद्योग अध्यक्ष आदेश सोनी, अर्जुन सर्राफ युवा अध्यक्ष अमन गोयल आदि की उपस्थिति में स्वागत समारोह किया गया।