20 मई को बडौत विधानसभा क्षेत्र के 9 गांवों में रालोद सुप्रीम चौ जयंत सिंह कि समरसता अभियान

••समाज के भीतर वैमनस्य और अलगाव के खात्मे के लिए युवा नेतृत्व का प्रशंसनीय प्रयास : राजेन्द्र शर्मा
संवाददाता आशीष चंद्रमौली
बडौत | प्रदेश में समरसता अभियान के तहत रालोद सुप्रीम चौ जयंत सिंह जनपद की बडौत विधानसभा क्षेत्र के नो गांवों में लोगों के बीच बैठकर भाईचारा और सौहार्द का संदेश देते हुए 2024 की नींव मजबूत करेंगे |
रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद चौ जयंत सिंह समरसता अभियान के दूसरे दिन यानि 20 मई को सबसे पहले बडौत के अर्जुन पुरम स्थित रालोद के चुनाव कार्यालय पर सभा को सम्बोधित करते हुए धन्यवाद ज्ञापित करेंगे |
करीब एक घंटे की धन्यवाद सभा के उपरांत बडौत विधानसभा क्षेत्र में समरसता अभियान की शुरुआत गौरीपुर हबीब पुर गाँव से होगी | वहीं 12.30 बजे ठाकुर बहुल मीतली गांव में सभी जातियों के बीच समरसता का संदेश देंगे | गांव के लोगों में उनके समरसता अभियान को लेकर उत्सुकता व शामिल होने की कवायद शुरू हो गई है | यहाँ से चलकर त्यागी बिरादरी की अधिकता वाले गांव अहमदशाहपुर पदड़ा में करीब 1.30 बजे समरसता का संदेश दिया जाएगा |
इसी क्रम में 2.30 बजे चोपड़ा महेशपुर तथा 3 बजे कर्मअलीपुर गढ़ी व 4 बजे नंगला जाफराबाद होते हुए 4.30 बजे गुर्जर बहुल बिचपड़ी कनौली होते हुए 5 बजे बुढ़ेडा व शाम 6 बजे दौझा जहानगढ गांव तक समरसता का संदेश विधानसभा क्षेत्र के लोगों को दिया जाएगा |
रालोद सुप्रीम चौ जयंत सिंह के समरसता अभियान को लेकर स्थानीय कार्यकर्ताओं में आसपास के गांवों से भी लोगों को जोड़ने के लिए प्रयास शुरू हो गये हैं | वहीं यह भी माना जा रहा है कि, कार्यक्रम निर्धारण में रालोद सुप्रीम ने इस अभियान में किसी जाति विशेष के गांवों के बदले हर जाति व संप्रदाय के बीच जाने के उद्देश्य से स्वयं ही गांवों का चयन किया है | यही कारण है कि, उद्देश्य की पवित्रता के मद्देनजर त्यागी, गुर्जर, ब्राह्मण, ठाकुर, मुस्लिम , दलित सहित हर वर्ग के बीच आने को महत्व दिया है |
रालोद के राष्ट्रीय महासचिव राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि, राजनीतिक विश्लेषक चौ जयंत सिंह के समरसता अभियान का कुछ भी निष्कर्ष निकालें, किंतु भाजपा और इसकी सरकारों ने जो वैमनस्य और अलगाव बढाया है, उसे समाप्त करने के लिए एक युवा नेतृत्व के प्रयास प्रशंसनीय हैं |