राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जयंत चौधरी युवाओं के हृदय सम्राट है=चौ नीरपाल

राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जयंत चौधरी युवाओं के हृदय सम्राट है=चौ नीरपाल


 
हापुड़ 

  बक्सर में राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश उपाध्यक्ष शेर अली के प्रतिष्ठान पर कार्यकर्ताओं की बैठक लेते हुए राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व राज्यमंत्री चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल पूरे देश में मजबूती से बढ़ रहा है।हमारे नेता केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी पार्टी का विस्तार करने, संगठन को मजबूत करने में जुटे हुए हैं।मिशन 2027 हमारा लक्ष्य है।
   चौधरी नीरपाल सिंह ने कहा कि अब से पहले बच्चों में खेलो के प्रति जागरूकता नहीं थी।जब से जयंत चौधरी ने हर जिले में स्पोर्ट्स स्टेडियम बनवाने शुरू किए हैं तभी से खासतौर से किसानों के बच्चों का रूझान खेलो में बढ़ रहा है।आज हमारे बच्चे,बेटियां मेडल जीतकर आ रही है।ये हमारे लिए गर्व की बात है।
     प्रदेश उपाध्यक्ष शेर अली ने कहा कि जयंत चौधरी किसान,गरीब मजदूर,मजलूमों के लोकप्रिय नेता हैं जो हर वर्ग को साथ लेकर चल रहे हैं।