मुख्यमंत्री ने मां शाकम्भरी देवी यूनिवर्सिटी का किया निरीक्षण, धीमी निर्माण गति पर जताई नाराजगी

मुख्यमंत्री ने मां शाकम्भरी देवी यूनिवर्सिटी का किया निरीक्षण, धीमी निर्माण गति पर जताई नाराजगी

–सीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

रिपोर्ट–भवानी सैनी

सहारनपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां शाकंभरी देवी यूनिवर्सिटी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यूनिवर्सिटी में चल रहे निर्माण कार्य की धीमी गति पर नाराजगी भी व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक कर कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। 

गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मां शाकम्भरी देवी यूनिवर्सिटी पहुंचे। जहाँ उन्होंने 92.04 करोड़ रुपए की लागत से निर्माणाधीन मां शाकंभरी देवी स्टेट यूनिवर्सिटी का करीब 35 मिनट तक निरीक्षण किया। इस दौरान धीमी गति से चल रहे निर्माण कार्यों पर सीएम ने नाराजगी भी जताई। सीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो गए। हैं।

 गौरतलब है कि 92.04 करोड़ रुपए की लागत से पांच चरण में विश्वविद्यालय का निर्माण होगा। पहले चरण का निर्माण जून 2023 तक पूरा होना है। विवि स्थापना की अधिसूचना 7 मार्च 2019 को, जबकि इसका नाम मां शाकंभरी विश्वविद्यालय करने की अधिसूचना तीन अगस्त 2021 को जारी हुई थी।

मुख्यमंत्री इससे पहले भी यूनिवर्सिटी का निरीक्षण कर चुके हैं। उस समय भी निर्माण कार्य की धीमी गति पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की थी। जिसके बाद निर्माण कार्यों में तेजी आई थी। निरीक्षण के दौरान सीएम के साथ राज्य मंत्री जसवंत सैनी, पूर्व सांसद राघव लखन पाल शर्मा, राज्य मंत्री बृजेश सिंह, विधायक राजीव गुंबर, विधायक मुकेश चौधरी, देवेंद्र निम, जिला अध्यक्ष महेंद्र सैनी सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।