सहारनपुर नगर में इस तरह हो रहा है नव निर्मित फुटपाथ का दुरुपयोग
![सहारनपुर नगर में इस तरह हो रहा है नव निर्मित फुटपाथ का दुरुपयोग](https://upno1news.com/uploads/images/2022/11/image_750x_63694a04e39d7.jpg)
नगर निगम सहारनपुर की हर बात निराली है जिस फुटपाथ का निर्माण राहगीरों की सुविधा के नाम पर किया गया था अब उस पर दोपहिया ही नही बल्कि चौपहिया वाहनों को पार्क किया जा रहा है। कमाल की बात है कि जिन सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करवाने के लिए पूरा पूरा प्रशासनिक अमला पूरी मुस्तैदी दिखाता था अब उन्हीं सड़कों पर निगम ने खुद फुटपाथ के नाम पर दस से पन्द्रह फुट चौड़ा पक्का अतिक्रमण करवाकर गाड़ियां खड़ी करने का इंतजाम करवा दिया है।
अहम सवाल ये है कि आखिर इस योजना पर सैकड़ों करोड़ खर्च करके निगम किसका भला कर रहा है ?