पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ एक बदमाश को लगी गोली

डकैती का माल एवम हतियार भी बरामद

पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ एक बदमाश को लगी गोली

पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ एक बदमाश को लगी गोली

- बदमाश का एक साथी गिरफ्तार

- बदमाशों के पास से डकैती का माल एवं अवैध हथियार बरामद

थानाभवन- हरड फतेहपुर के जंगल में पुलिस एवं बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई।जिसमें एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया।जबकि एक पुलिस कर्मचारी भी घायल बताया जा रहा है। जबकि बदमाश का एक साथी भी पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बदमाश के पास से अवैध हथियार एवं हाल ही में क्षेत्र में हुई डकैती का माल बरामद हुआ है।

शामली के थानाभवन हरड़ फतेहपुर के जंगल में पुलिस बजरंग पेट्रोल पंप के पास शाम के समय चेकिंग कर रही थी तभी बाइक पर सवार होकर दो व्यक्ति पुलिस को आते दिखाई दिए। पुलिस ने दोनों बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया तो दोनों बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंक कर जंगल की ओर अपनी बाइक को दौड़ा दिया। पुलिस ने जंगल में बदमाशों का पीछा करते हुए जवाबी फायर किया तो एक बदमाश को पैर में गोली लग गई। जिसके बाद बदमाश घायल हो गया। जबकि पुलिस ने बदमाश के साथ उसके दूसरे साथी को भी गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश को पुलिस ने इलाज के लिए थानाभवन अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि मुठभेड़ के दौरान थानाभवन पुलिस में तैनात हेड कांस्टेबल सोहित भी हाथ में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस कर्मचारी को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में एडिशनल एसपी ओपी सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि चेकिंग के दौरान बदमाशों से मुठभेड़ हुई है। गोली लगने वाले बदमाश का नाम असलम पुत्र शौकीन थाना रतनपुरी गांव भनवाड़ा प्रकाश में आया है। जबकि उसका दूसरा साथी जिस को पुलिस ने गिरफ्तार किया है खलील पुत्र आस मोहम्मद थाना इंचोली जनपद मेरठ नाम प्रकाश में आया है। एडिशनल एसपी ने बताया कि थानाभवन क्षेत्र में गांव नोजली में डकैती में दोनों बदमाश शामिल थे। जिनके पास से अवैध हथियार कारतूस एवं डकैती का कुछ माल भी बरामद हुआ है। जानकारी के अनुसार गोली लगने वाले बदमाश पर 25000 का इनाम भी बताया जा रहा है। जबकि सहारनपुर जनपद से भी घायल बदमाश पर इनाम घोषित किया गया था। दोनों ही बदमाशों पर दर्जनों से ज्यादा लूट एवं डकैती और हत्या जैसे मुकदमे दर्ज हैं। अभी पुलिस दोनों बदमाशों से अन्य जानकारी जुटा रही हैं।