सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित

डीवीएम पब्लिक स्कूल में प्रतियोगिता हुई संपन्न

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित

- 500 बच्चों ने किया प्रतियोगिता में प्रतिभाग

थानाभवन-सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में 500 बच्चों ने प्रतिभाग करते हुए अपने भाग्य को आजमाया। प्रतियोगिता में जनपद के 25 स्कूलों के बच्चों शामिल हुए।

नई सुबह सामाजिक संस्था की ओर से रविवार के दिन थानाभवन क्षेत्र के गांव गोगवांन जलालपुर में स्थित डीवीएम पब्लिक जूनियर हाई स्कूल में एक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के 25 स्कूलों के 500 बच्चों ने प्रतिभाग करते हुए सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। डीवीएम पब्लिक जूनियर हाई स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर नितिन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन एक सामाजिक संस्था की ओर से किया गया है। आने वाली तारीख को प्रतियोगिता का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सहारनपुर के मुजफ्फरनगर सहारनपुर एवं शामली तीनों जनपद में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित हुई है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ सामान्य ज्ञान जैसी प्रतियोगिता के आयोजन से बच्चों का मानसिक बौद्धिक रूप से भी विकास होता है। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के कारण बच्चों को देश दुनिया में हो रहे घटनाक्रम एवं सामान्य व गैर सामान्य घटनाओं के बारे में भी जानकारी हो जाती है। यह जानकारी छात्र के आने वाले प्रतियोगी परीक्षाओं में भी जीवन भर काम आती है। इस अवसर पर नितिन शर्मा सुनील कुमार रिजवान इकराम हर्ष राणा प्रवीण कुमार अमित पुंडीर संजीव कुमार अंशुल त्यागी जयवीर अभिषेक एवं सामाजिक संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर रजत सैनी का विशेष सहयोग रहा।