रोटरी इंटरनेशनल ने दिव्यांगों के लिए कृत्रिम अंगों , व्हीलचेयर व ट्राईसाईकिल के लिए किए पंजीकरण

रोटरी इंटरनेशनल ने दिव्यांगों के लिए कृत्रिम अंगों , व्हीलचेयर व ट्राईसाईकिल के लिए किए पंजीकरण

संवाददाता आशीष चंद्रमौली

बडौत | अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संस्था, रोटरी इंटरनेशनल की बड़ौत शाखा के सौजन्य से, दिव्यांगों के लिए सुविधाजनक कृत्रिम अंग, बैसाखी, व्हीलचेयर, ट्राइसाइकिल आदि के निशुल्क वितरण के लिए रजिस्ट्रेशन किया गया। गुरु सुदर्शन जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में यह आयोजन किया गया। बड़ौत के महावीर मार्ग पर पुल के पास श्री जैन स्थानक में यह आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि व नगर के निवर्तमान चैयरमैन दुष्यंत राणा द्वारा फीता काटकर किया गया।इस अवसर पर बताया गया कि, रोटरी इंटरनेशनल एक अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संस्था है, जो समय समय पर सामाजिक कार्यों में निरंतर सेवाएं देती रहती है।कैम्प में 23 ट्राई साईकल, 3 व्हीलचेयर और 25 कृत्रिम अंग के लिए पात्र दिव्यांग व्यक्तियों का चयन किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष संजय जैन, सचिव राजन शर्मा, सुभाष जैन, वीरेंद्र जैन, हरीश मोहन सर्राफ, डॉ रुचि गुप्ता, मंजीत सिंह बेदी, गौरव जैन, डॉ राजपाल सिंह, अनिल अरोरा, डॉ ए पी रस्तोगी,एड जितेंद्र जैन, नरेन्द्र कुमार जैन, जितेन्द्र कुमार जैन, नेहरू बाल, नवीन जैन आदि शामिल रहे |