हरियाणा व हिमाचल प्रदेश से गुजरकर जाना पड़ेगा उत्तराखंड

हरियाणा व हिमाचल प्रदेश से गुजरकर जाना पड़ेगा उत्तराखंड

- यूपी -उत्तराखंड की सीमा पर स्वागत द्वार के निर्माण को लेकर बंद किया गया मार्ग

रिपोर्ट– भवानी सैनी
बेहट (सहारनपुर) दिल्ली- यमुनोत्री हाईवे पर सफर करने वालो के लिए महत्वपूर्ण खबर है। सहारनपुर - विकासनगर मार्ग पर बन रहे स्वागत द्वार के कारण यह मार्ग आवागमन के लिए आज से बंद हो गया है। अगले एक माह तक चलने वाले निर्माण के मद्देनजर प्रशासन द्वारा यह मार्ग आवागमन के लिए 6 मई तक बंद किया गया है। इस मार्ग से गुजरने वाले वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया है


गौरतलब है  कि उत्तर प्रदेश - उत्तराखंड बॉर्डर ( दर्रा रीट) पर शासन द्वारा स्वागत द्वार का निर्माण कराया जा रहा है। उपजिलाधिकारी बेहट की ओर से जानकारी दी गई की जिला प्रशासन के आदेशों के चलते सहारनपुर - विकासनगर मार्ग पर यातायात 6 अप्रैल से 6 मई तक सभी वाहनों के लिए  बाधित रहेगा।

इस अवधि में सहारनपुर से विकासनगर जाने वाले वाहनो को हथनीकुंड (हरियाणा) से वाया पोंटा साहिब (हिमाचल) होते हुए हर्बटपुर (उत्तराखंड) निकाला जायेगा। या फिर अगर आपको विकासनगर, हरबर्टपुर, कालसी, चकरौता, सेलाकुई या सहसपुर जाना है तो आपको वाया बिहारीगढ़, देहरादून से होकर जाना पड़ेगा। ऐसे में वाहन स्वामियों की जेब पर अतिरिक्त खर्चा तो बढ़ेगा ही साथ ही समय भी ज्यादा लगेगा।