देवर पर भाभी से तमंचे की नोक पर दुष्कर्म करने का आरोप

दहेज की मांग पूरी न करने पर विवाहिता को घर से निकाला

 देवर पर भाभी से तमंचे की नोक पर दुष्कर्म करने का आरोप
पूरनपुर,पीलीभीत- दहेज की मांग पूरी न करने पर गर्भावस्था में विवाहिता को छोड़कर पति इंग्लैंड चला गया।आरोप है कि पति के जाने के बाद देवर ने तमंचे के बल पर विवाहिता से दुष्कर्म किया।विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।तहरीर देने के बावजूद थाना पुलिस ने कार्यवाही नहीं की।विवाहिता ने एसपी को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
घुंघचाई थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक ग्रामीण ने अपनी पुत्री की शादी दो साल पहले माधोटांडा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक के साथ की थी।शादी में सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया।
 
लेकिन दिए गए दहेज से ससुराली संतुष्ट नहीं हुए।शादी के कुछ महीनों बाद विवाहिता से 12 लाख रुपए की नकदी व अन्य सामान की मांग कर दी।इनकार करने पर उसको आए दिन मारपीट कर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।गर्भवती होने पर विवाहिता का पति छोड़कर इंग्लैंड चला गया।आरोप है कि पति के जाने के बाद देवर उस पर गलत नियत रखने लगा।फरवरी 2022 में उसके पुत्री को जन्म हुआ।लेकिन ससुरालियों द्वारा उसका ध्यान न दिए जाने से उसकी मृत्यु हो गई। दो अप्रैल को विवाहिता की सास, ससुर खेत पर गए थे।

वह घर पर अकेली थी।आरोप है कि इसी दौरान मौका पाकर देवर उसके कमरे में घुस आया।चारपाई पर सो रही विवाहिता को गलत नियत से दबोच लिया।विरोध करने पर उसकी पिटाई लगाई।तमंचा कनपटी पर रखकर उसके साथ जबरन दुराचार किया।किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।सास ससुर जब वापस घर लौटे,तो विवाहिता ने पूरी जानकारी उनको बताई।आरोप है कि उल्टा उसको ही मारपीट कर घर से निकाल दिया।बिना दहेज के वापस आने पर जान से मारने की धमकी दी।मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस से की गई।लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।इस पर विवाहिता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।