पीड़ित (पत्रकार) लगा रहा है थाने के चक्कर नहीं हो रही  आगे की कार्रवाई

पीड़ित (पत्रकार) लगा रहा है थाने के चक्कर नहीं हो रही  आगे की कार्रवाई

करौंदी कला/सुल्तानपुर

मामला करौंदी कलाॅं थाना अंतर्गत का है बीते 22/02/2023 को पीड़ित (पत्रकार) बिकास मिश्र निवासी- ग्राम- जुमेदपुर पो० देवराजपुर, थाना-करौंदीकलाॅं, तहसील- कादीपुर को फोन पर  दबंग अमन उपाध्याय पुत्र शैलेन्द्र उपाध्याय प्रतापपुर सुलेमपुर ने फोन पर गालियां देते हुए जान से मारने की दी थी धमकी जिस सम्बन्ध में पीड़ित (पत्रकार) लगातार लगा रहा है | थाने का चक्कर इस संबंध में जब आज पीड़ित (पत्रकार) थाना प्रभारी मो० अकरम खान से जब बात की | तो थाना प्रभारी मो० अकरम खान अपना पल्ला झाड़ते हुए बीबेचक शैलेन्द्र कुमार का नाम लेकर अपना फर्ज पूरा करने से कतराते नजर आ रहे हैं| अभी तक मामले में नहीं हुई कुछ कार्यवाही न ही दबंग को पकड़ा एक तरफ योगी सरकार (पत्रकारों) को सुरक्षित रखने कि बात कह रही है वही उत्तर प्रदेश पुलिस मजे ले रही है| मुख्यमंत्री के आदेशों की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे थाना प्रभारी करौंदी कलाॅं थाना प्रभारी कर रहे किसी बड़ी अनहोनी का इन्तजार |