सुबह शाम चलने वाली बर्फीली हवाओं ने सूर्य की ताकत को किया कमजोर जाते-जाते सता रही सर्दी।

सुबह शाम चलने वाली बर्फीली हवाओं ने सूर्य की ताकत को किया कमजोर जाते-जाते सता रही सर्दी।

 मवाना इसरार अंसारी। फरवरी माह शुरू होने के बाद सूर्य देवता ने दिन में तो दर्शन देने शुरू कर दिए हैं लेकिन बर्फीली हवाओं के चलते सुबह शाम हाड़ कंपकपाने वाली सर्दी का  सितम जारी है। मौसम विभाग के अनुसार लगभग 15 फरवरी तक सूर्य देवता की आंख मिचोली एवं बर्फीली हवाएं चलने का अनुमान है। तेज धूप निकलने के साथ-साथ रात में कोहरे के आने का भी अनुमान लगाया जा रहा है कुछ दिन सुबह शाम कोल्ड कर्फ्यू लगा रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार रात में कोहरा आएगा प्रातः सुबह लगभग 10:00 बजे तक सूर्य देवता अपने दर्शन देंगे तथा बर्फीली हवाएं भी चलेगी इसके बाद शाम को फिर से ठंड का सामना करना पड़ेगा। फरवरी माह इसी प्रकार से कभी धूप कभी छांव कभी बर्फीली हवाओं का दंश झेलना पड़ सकता है। 15 फरवरी के बाद मौसम में सुधार आने का अनुमान लगाया जा रहा है। हाल के मौसम विभाग मार्च में भी बारिश होने की संभावना जाता रहा है।