बडागांव के पौराणिक मंशा देवी मंदिर से रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा

बडागांव के पौराणिक मंशा देवी मंदिर से रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा

संवाददाता शशि धामा

खेकड़ा।रामनवमी पर्व पर बडागांव में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बैंडबाजो के साथ देवी देवताओ की सुसज्जित झांकियों ने पूरे गांव का भ्रमण किया। कई स्थानों पर यात्रा पर ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा की।

धर्म नगरी बडागांव में मां मंशा देवी मंदिर समिति के तत्वाधान में रामनवमी पर्व पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। बैंड बाजों, ढोल नगाडो के साथ निकली यात्रा ने गांव के प्रमुख मार्गो का भ्रमण किया। देवी देवताओ के स्वरूपों से सुसज्जित यात्रा ने गांव के प्रमुख मार्गो का भ्रमण किया। कई स्थानो पर पुष्प वर्षा भी हुई।