राम सिंह शांत गुरुजी की स्मृति में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा के लिए शिक्षकों को किया सम्मानित

गुरु का सम्मान और शिक्षाओं के अनुपालन से ही बहुमुखी विकास : अशोक यादव

राम सिंह शांत गुरुजी की स्मृति में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा के लिए शिक्षकों को किया सम्मानित

संवाददाता संजीव शर्मा

बालैनी। गुरु के सम्मान और उनकी शिक्षाओं पर चलकर ही कोई भी व्यक्ति समाज और राष्ट्र के निर्माण में प्रभावी व प्रेरणा का स्रोत बन सकता है। उक्त विचार आज यहां जनपद के पचास से अधिक शिक्षकों को गुरु गौरव सम्मान से अलंकृत किए जाने के दौरान व्यक्त किए गए। मां शर्मिष्ठा सेवा संस्कार फाउंडेशन द्वारा राम सिंह शांत गुरुजी की स्मृति में बालैनी के सर्वोदय संस्कृत आश्रम में गुरु गौरव पुरुस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में जनपद के बडी संख्या में शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

रविवार को बालैनी के सर्वोदय संस्कृत आश्रम में मां शर्मिष्ठा सेवा संस्कार फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जनपद के 50 से अधिक शिक्षकों को सम्मानित किया गया। फाउंडेशन के अध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि, शिक्षकों का सम्मान सर्वोच्च सम्मान होता है। कहा कि,शिक्षक ही हमें और आने वाली पीढ़ियों को संवारते हैं, इसलिये शिक्षकों का आत्मविश्वास सदैव ऊंचा रहता है । कहा कि शिक्षा का उन्नयन और नयी पीढ़ी को संस्कार व संस्कृति से युक्त करना ही उनकी फाउंडेशन का मुख्य लक्ष्य है। 

कार्यक्रम में आये सभी शिक्षकों ने समारोह के उद्देश्य की जमकर सराहना की। इस अवसर पर राज सिंह यादव, अनुज यादव, सुनील कुमार यादव, नरेंद्र यादव, संजय शर्मा, डॉ ममता रानी, प्रभा यादव, डॉ जयप्रकाश प्रेमदेव, डॉ ईशा शर्मा, वीरपाल यादव आदि मौजूद रहे।