करंट लगने से ससुर बहू की मौत

करंट लगने से ससुर बहू की मौत

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सोमवार को वृद्ध घर में रखे पंखा को अपनी तरफ मुड़ाने लगे। तभी उन्हें तीव्र करंट लग गया। बचाने गई बहू भी चपेट में आकर अचेत होकर गिर गई। आनन फानन ससुर बहू को जिला अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के घर में चीख पुकार मची है। परिजन शव को बगैर पोस्टमार्टम कराए ही घर ले गए। 

 



घटना औंछा थाना क्षेत्र के किचौरा गांव की है। गांव निवासी ईश्वर शरन दुबे (62) शाम घर के बरामद में बैठे थे। वह पास रखे पंखा को अपनी ओर घुमाने के लिए उठे। जैसे ही पंखा (फर्राटा) को पकड़ा। उसमें प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आ गए। ससुर को करंट लगा देख बहू रमा (22) बचाने के लिए भागी। जैसे ही हाथ लगाया तो वह भी करंट की चपेट में आ गई। 



ससुर और बहू करंट की चपेट में आकर अचेत होकर गिर गए। जानकारी होने के बाद घर में चीख पुकार और अफरा मच गई। आनन फानन ससुर बहू को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन मायूस हो गए। बगैर किसी कानूनी कार्रवाई परिजन दोनों शव लेकर गांव किचौरा चले गए। समाचार लिखे जाने तक घटना के संबंध में पुलिस को सूचना नहीं दी गई थी।