समिति कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर दी  पालिका के पूर्व ईओ सुनील कुमार सिंह को विदाई।

पालिका में 3 वर्ष 10 महीने के कार्यकाल के दौरान अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार सिंह को नहीं झेलना पड़ा किसी प्रकार का विरोध विदाई कार्यक्रम में सभी ने की सराहना

समिति कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर दी  पालिका के पूर्व ईओ सुनील कुमार सिंह को विदाई।

इसरार अंसारी
मवाना । शनिवार को मवाना नगर पालिका के पूर्व अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार सिंह के तबादले के बाद आज मवाना में विदाई समारोह आयोजित किया गया। और उन्हें उनके कार्यकाल में विकास कार्यों की बधाई दी गई।
भारती महिला एवं जन कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष रियाजुद्दीन मलिक एवं कार्यवाहक अध्यक्ष नूर मोहम्मद के नेतृत्व में शनिवार को अधिशासी अधिकारी के निवास पर एक भव्य सम्मान समारोह  आयोजित किया गया। समिति के प्रदेश अध्यक्ष रियाजुल मलिक ने कहा कि हमारे अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने नगर में हमेशा ही विकास कार्यों को कराने में रुचि दिखाई है जिसके कारण आज हम समिति के कार्यकर्ता उनका भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया है।
समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष नूर मोहम्मद ने बताया कि हमारे अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार सिंह के 3 साल 10 महीने के कार्यकाल में कभी किसी नगरवासी तथा पालिका कर्मी सभासद चेयरमैन आदि किसी का किसी प्रकार का विरोध सामने नहीं आया है। वैश्विक महामारी होने के चलते बीते वर्षों से अब तक तक मवाना में रहे  मवाना में विकास कार्य निरंतर होता रहा और ड्यूटी के समय की परवाह किए बगैर अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने जनमानस की समस्याएं सुनकर उनका निस्तारण किया गया है। नगर में अनेक जगह विकास कार्य हुआ जिसकी हम समिति कार्यकर्ता उन्हें सम्मान के हकदार मानकर उनका सम्मान कर रहे हैं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं इस दौरान अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने सभी का अभिवादन स्वीकार करें आभार जताया। अधिशासी अधिकारी के सम्मान में जान मोहम्मद, शोएब कुरैशी ,जावेद अंसारी, निजाम अब्बासी, बबीता कश्यप ,जॉनी अंसारी ,अब्दुल सलाम कुरेशी, रईस अंसारी, सतीश वर्मा ,जोहरा बेगम आदि लोग उपस्थित थे।