डीएम कार्यालय के प्रधान सहायक का मनाया गया जन्मदिन।

डीएम कार्यालय के प्रधान सहायक का मनाया गया जन्मदिन।

ब्यूरो रिपोर्ट मिथुन गुप्ता एटा 

एटा। जिलाधिकारी कार्यालय एटा के प्रधान सहायक श्री राजीव जौहरी निवासी यादव नगर आगरा रोड एटा का जन्मदिन होटल देव रेजीडेंसी आगरा रोड पर 31 दिसम्बर 2023 को काफी धूमधाम से मनाया गया। ज्ञात रहे कि श्री राजीव जौहरी दिनांक 31 दिसम्बर 2023 को ही अपने प्रधान सहायक पद सेवानिवृत्त हुए थे। उनके सेवानिवृत्त होने पर कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में अपर जिलाधिकारी प्रशासन, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व की अध्यक्षता में विदाई समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमें दोनों ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शॉल ओढाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। क्योंकि 31 दिसम्बर को ही श्री राजीव जौहरी का जन्मदिन भी था अतः राजीव जौहरी ने उसी दिन होटल देव रेजीडेंसी में एक पार्टी का आयोजन किया जिसमें परिवारीजनों, निकटतम सम्बंधियों एवं कलेक्ट्रेट के कुछ कर्मचारियों ने पहुंचकर पार्टी का आनन्द लिया और केक काटकर जन्मदिन मनाया। 
इस अवसर पर श्रीमती नीमा श्रीवास्तव, पीयूष जौहरी, सुशील सक्सैना, श्रीमती विजय सक्सैना (बेबी), श्रीमती रविश सक्सैना, श्री अखिलेश सक्सैना, श्रीमती प्रेमलता सक्सैना, श्रीमती शालिनी अमनदीप सक्सैना, देवेश कुमार, अशोक कुमार, विशाल सक्सैना, श्रीमती सोनम सक्सैना, शैलजा श्रीवास्तव, ब्रजेश श्रीवास्तव, सोनी श्रीवास्तव, योगेश श्रीवास्तव, प्रतिभा श्रीवास्तव, नीरज सक्सैना, अनामिका सक्सैना, श्रीमती नीता सक्सैना, अंजली सक्सैना, आकाश सक्सैना एवं कलेक्ट्रेट के कई कर्मचारी उपस्थित थे।