ससुराल पक्ष पर पीड़ित विवाहिता महिला ने रस्सी से गला घोट कर जान से मारने के गंभीर आरोप लगाए 

ससुराल पक्ष पर पीड़ित विवाहिता महिला ने रस्सी से गला घोट कर जान से मारने के गंभीर आरोप लगाए 

ब्यूरो रिपोर्ट

सहारनपुर _ससुराल पक्ष के उत्पीड़न से परेशान होकर विवाहिता ने.... सहारनपुर एसएसपी से लगाई अपनी जान बचाने के लिए न्याय की गुहार... सहारनपुर थाना रामपुर मनिहारान की रहने वाली एक पीड़ित विवाहिता महिला ने.... सहारनपुर रिजर्व पुलिस लाइन एसएसपी कार्यालय पहुंच न्याय की गुहार लगाई है... पीड़ित महिला ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाते हुए बताया कि ससुराल पक्ष द्वारा उसके साथ काफी बार मार पिटाई की गई है.... और रस्सी से गला घोट कर जान से मारने की कोशिश भी की गई है.... पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी शादी 10 वर्ष पूर्व गांव ढायेकी थाना नकुड क्षेत्र में हुई थी लेकिन शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा उसके साथ दहेज व अन्य चीजों को लेकर उत्पीड़न किया जा रहा था काफी बार पंचायत और थाने से समझौता होने के बाद पीड़ित महिला अपने ससुराल जाकर रहने लगी लेकिन लगातार उसको परेशान किया जा रहा है.... पीड़ित महिला ने बताया कि अब तो बिल्कुल हद ही हो गई ससुराल पक्ष द्वारा उसके साथ मारपीट करते हुए उसका हाथ भी तोड़ दिया गया और रस्सी से गला घोट कर जान से मारने की कोशिश भी की गई फिलहाल सहारनपुर एसएसपी के द्वारा पूरे मामले में दोनों पक्ष से पूछताछ कर उचित कार्रवाई करने के थाना प्रभारी को आदेश दिए गए हैं।