मौसम विभाग :22 मई तक मौसम शुष्क व चलेंगी उष्ण हवाएं

मौसम विभाग :22 मई तक मौसम शुष्क व चलेंगी उष्ण हवाएं

संवाददाता नीतीश कौशिक

बागपत। मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जहां अगले चार दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना व्यक्त की है, वहीं हीट वेव की चेतावनी भी दी है। इस दौरान तापमान 46 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। 

19 मई से लेकर 21 मई तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की बात कही है तथा इन दिनों में 25-30 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से सतही व तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। इसी के साथ बताया गया कि, इस दौरान कुछ स्थानों पर उष्ण लहर या लू का प्रकोप 50 से 75 प्रतिशत तक होने की संभावना है। 20, 21 व 22 मई में हीट वेव का ज्यादा असर होने से दिन में ही नहींं रात्रि में भी हवाएं गर्म रह सकती हैं।