ऋग्वेद पारायण यज्ञ संपन्न, पर्यावरण प्रदूषण पर हुई विचार गोष्ठी में पहुंचे प्रख्यात वैज्ञानिक डा चंद्रवीर सिंह

ऋग्वेद पारायण यज्ञ संपन्न, पर्यावरण प्रदूषण पर हुई विचार गोष्ठी में पहुंचे प्रख्यात वैज्ञानिक डा चंद्रवीर सिंह

संवाददाता राहुल राणा

दोघट | दाहा यज्ञशाला पर चल रहा दो दिवसीय ऋग्वेद पारायण यज्ञ का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। समापन के अवसर पर प्रदूषण पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व सांईटिस्ट डा चंद्रवीर सिंह राणा ने कहा कि, वातावरण में बढ़ रहे बेतहाशा प्रदूषण, जन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बनता जा रहा है ,इसे रोकना बेहद जरूरी है। 

यज्ञशाला दाहा पर बुधवार को ऋग्वेद पारायण यज्ञ का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ समापन हुआ। यज्ञ के ब्रह्मा स्वामी विवेकानंद सरस्वती ने कहा कि, वातावरण को शुद्ध रखने के लिए यज्ञ सबसे उपयुक्त साधन है। यज्ञ के द्वारा मानव जीवन ही नहीं समस्त पेड़ पौधे, जीव जंतुओं का जीवन भी सुरक्षित होता है। इस मौके पर आयोजित विचार गोष्ठी में डा चंद्रवीर सिंह राणा ने कहा कि, वातावरण को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी प्रत्येक इंसान की होती है, जिसका सभी को निर्वाह करना चाहिए।

डा चंद्र वीर सिंह ने कहा कि,जब वातावरण प्रदूषित रहेगा तो मानव जीवन भी सुखी नहीं रह पाएगा। बताया कि, आज नदी नालों में फैक्ट्रियों का गंदा कैमिकल युक्त पानी बह रहा है, जो जमीन में नीचे जाकर जलस्रोत को गंदा कर रहा है। 

 कार्यक्रम में भाजपा पूर्व विधायक सहेंद्र सिंह रमाला, महिला जाट सभा की जिलाध्यक्ष अंजू खोखर, हरफूल अमीन, रवि शास्त्री, रामछैल पंवार, सुनील पंवार, पूर्व प्रधान सुशील राणा, सुधीर तोमर, सोमपाल राणा, राजबीर, मांगेराम आदि मौजूद रहे।