भारतीय जैन महासंघ की बैठक में उल्लेखनीय कार्य के लिए विभूतियों को किया सम्मानित, करेंगे संगठन विस्तार

भारतीय जैन महासंघ की बैठक में उल्लेखनीय कार्य के लिए विभूतियों को किया सम्मानित, करेंगे संगठन विस्तार

संवाददाता नीतीश कौशिक

बागपत। भारतीय जैन महासंघ के राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारियो सहित आजीवन सदस्यो की बैठक आर्यिका श्री पद्मनंदिनी माताजी के सानिध्य में आयोजित की गई।जिसमें समाज और संगठन द्वारा किए गए सेवाकार्य के लिए सम्मानित किया गया |

बैठक णमोकार महामंत्र का उच्चारण व महावीर प्रार्थना से प्रारंभ करते हुए राष्ट्रीय महामन्त्री अखिलेश जैन ने महासंघ द्वारा विगत वर्षो मे किये गये कार्यो का विवरण प्रस्तुत किया तथा श्रावक व श्राविकाओ द्वारा जीव दया, सामाजिक ,धार्मिक क्षेत्र में किये गए कार्यो के लिए सम्मानित किया गया। सुभाष जैन यमुना विहार जीव दया, कमलेश जैन विवेक विहार को गरीब कन्याओं की शादी, आर्थिक सहायता व तीर्थ यात्रा मे सहयोग, पूजा जैन मेरठ को प्रतिमाह णमोकार महामंत्र का पाठ व जैन धार्मिक पाठशाला चलाने पर विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

महासंघ के विस्तार के लिए शिरोमणि संरक्षक प्रवीण जैन बलरामनगर लोनी,संरक्षक राजेश जैन पुष्पांजलि दिल्ली ने अपनी सहमति प्रदान करके मार्गदर्शन किया। मुख्य अतिथि सजंय जैन विश्व जैन संगठन, रूचि जैन ने भी सम्मेद शिखर जी तीर्थ आंदोलन संरक्षण पर संबोधित किया।

मंच संचालन नीरू जैन प्रवक्ता दिल्ली प्रदेश व सुरभि जैन उत्तर प्रदेश महिला महामन्त्री ने किया।संगीत के स्वर गायिका अन्नू जैन गाजियाबाद संयोजक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ व उनकी टीम ने प्रस्तुत किये। इस मौके पर सुभाष जैन राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिलेश जैन राष्ट्रीय महामन्त्री, डीके जैन राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, अमित जैन टटीरी, राजा जैन बागपत, महेंद्र जैन पूर्व विधायक बडौत , प्रवीण जैन लोनी,अजय जैन दिगम्बर रूडकी देहरादून, एके जैन आदि मौजूद रहे।