दबंगों के हौसले बढे,पुलिस नहीं सुन रही महिलाओं की गुहार, पलायन की दी चेतावनी

दबंगों के हौसले बढे,पुलिस नहीं सुन रही महिलाओं की गुहार, पलायन की दी चेतावनी

संवाददाता नीतीश कौशिक

खेकड़ा |क्षेत्र के सैदपुर गांव में दबंग लोग मजदूर परिवार की महिलाओं का शोषण कर रहे हैं। पुलिस भी उनके खिलाफ कार्यवाही नहीं कर रही है जबकि, पीड़ित महिलाओं ने दबंगों के खिलाफ कार्रवाई ना होने पर गांव से पलायन करने की चेतावनी दी है।

क्षेत्र के सैदपुर गांव में तीन मजदूर परिवारों की महिलाओं का आरोप है कि ,गांव के चार दबंग उनका शोषण कर रहे हैं। बीच रास्ते वह उनके साथ अभद्रता करते हैं। छेड़छाड़ करते हैं। विरोध करने पर गांव से भगा देने की धमकी देते हैं। बताया कि,पुलिस को उनकी शिकायत भी की गई, लेकिन पुलिस भी उनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं कर रही है ,जिससे उनके हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि, अब वे रात में घर में घुसकर भी उनके साथ अभद्रता करने लगे हैं। 

पीड़ित महिलाओं ने कोतवाली में दबंगों के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है। समय रहते कार्यवाही ना होने पर गांव से परिवारों के साथ पलायन करने की चेतावनी दी है। कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र राणा का कहना है कि, महिलाओं की शिकायत मिल गई है। आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।