लायंस क्लब अग्रवाल मंडी ने अपना घर आश्रम,अमीनगर सराय को भेंट किए 5 कूलर

लायंस क्लब अग्रवाल मंडी ने अपना घर आश्रम,अमीनगर सराय को भेंट किए 5 कूलर

 संवाददाता नीतीश कौशिक

बागपत | भीषण गर्मी को देखते हुए अपना घर आश्रम अमीनगर सराय में रहने वाले प्रभुजियों के लिए लायंस क्लब अग्रवाल मंडी मंडल 321 सी 1 के सदस्यों के सहयोग से लॉ अलका गुप्ता धर्मपत्नी लॉ गुनेंद्र गुप्ता बड़ौत ,लॉ विकास गुप्ता खेकड़ा एवं ला संतोष गुप्ता धर्मपत्नी ला अभिमन्यु गुप्ता एवं दो सदस्यों ने गुप्तदान के रूप में सहयोग किया | सभी दानदाताओं का सचिव लायन पंकज गुप्ता ने धन्यवाद किया | इस अवसर पर ला अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि, क्लब के सदस्य समाज के जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए सेवा करने के लिए तत्पर रहते हैं | उनकी सेवा भावनाओं को साधुवाद करते हुए अपना घर आश्रम के अध्यक्ष ईश्वर अग्रवाल एवं सलाहकार दिनेश जैन ने लायंस क्लब के सदस्यों का आभार व्यक्त किया |