सितम्बर में हुई रैंकिंग का परिणाम, विकास कार्यों में बागपत प्रदेश में प्रथम स्थान पर

सितम्बर में हुई रैंकिंग का परिणाम, विकास कार्यों में बागपत प्रदेश में प्रथम स्थान पर

•जिलाधिकारी राजकमल यादव ने सभी विभागीय अधिकारियों को दी बधाई

 

••सांसद सहित जनप्रतिनिधियों और जनपदवासियों द्वारा भी जिलाधिकारी को मिल रही हैं बधाइयाँ

 

ब्यूरो डा योगेश कौशिक

 

बागपत | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा को मूर्त रूप देने में जिलाधिकारी राज कमल यादव की मेहनत रंग लाई | जनपद में निरंतर विकास कार्यों की बदौलत प्रदेश में पाया पहला स्थान |

 

शासन ने सितंबर माह की विकास रैंकिंग जारी की ,जिसमें उत्तर प्रदेश में जनपद बागपत ने 240 अंक में से 237 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है | रैंकिंग प्रक्रिया के दौरान जनपद बागपत स्वास्थ्य , पशुपालन ,कृषि ,सहकारिता, पंचायत, सिंचाई , प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना, उद्यान , खादी ग्राम उद्योग, आपूर्ति ,विद्युत आदि विभागों में प्रदेश में पहले स्थान पर रहा है।   

 

वहीं लोगों का भी मानना है कि जिलाधिकारी राजकमल यादव के नेतृत्व में निरंतर जनपद में विकास को मूर्त रूप दिया जा रहा है | वहीं रैंकिंग की शुभ सूचना से और भी उत्साहित जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त अधिकारियों को बधाई दी और कहा , जिस तरीके से सभी विभागीय अधिकारी अपने अपने कार्यों का दायित्व निर्वहन कर रहे हैं और अपने विभाग को निरंतर आगे बढ़ाने में जनपद में कार्य कर रहे हैं ,यह रैंकिंग निरंतर प्राप्त होती रहे और आम जनमानस की समस्याओं को गंभीरता , गुणवत्ता व त्वरित गति के साथ निस्तारित किया जाए औऱ सभी अधिकारी अपने कार्यालय के साथ-साथ फील्ड में भी निकलें और मौके पर व्यवस्थाओं को देखें |

 

जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि,हम सब का उद्देश्य ,शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्र व्यक्ति को जोड़ना और उन्हें लाभान्वित करना और बागपत को विकास की और बढ़ाना है | इसके लिए और भी मनोयोग से कार्य किये जाएं |उन्होंने रैंकिंग में फर्स्ट आने पर अधिकारियों की प्रशंसा कर बधाई भी दी। 

 

दूसरी ओर जनप्रतिनिधियों और राजनेताओं ने भी जिलाधिकारी राजकमल यादव को उनकी मेहनत, लगन और क्रियान्वयन में लगातार दिशा निर्देश और मौका मुआयना के चलते जनपद का प्रदेश में पहला स्थान पाने के लिए बधाई दी जा रही है | जनपद के लोगों द्वारा भी जिलाधिकारी के आत्मविश्वास और देखरेख के चलते मिली सर्वोच्च रैंकिंग पर बधाइयाँ दी जा रही हैं |